श्री बजरंग बाण पाठ एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली मंत्र है जो विशेष रूप से हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। भगवान हनुमान को समर्पित एक शक्तिशाली प्रार्थना, बजरंग बाण के बारे में जानते हैं। जो भक्तों को हनुमान जी की अद्वितीय शक्ति और कृपा से जोड़ता है।
आइए, हम सभी मिलकर बजरंग बाण के आध्यात्मिक रहस्यों में प्रवेश करें और इसकी अद्वितीय शक्ति को अपने जीवन में महसूस करें।

|| Bajrang Baan – श्री बजरंग बाण पाठ ||
दोहा
निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥
चौपाई
जय हनुमंत संत हितकारी।
सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥
जन के काज बिलंब न कीजै।
आतुर दौरि महा सुख दीजै॥
जैसे कूदि सिंधु महिपारा।
सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥
आगे जाय लंकिनी रोका।
मारेहु लात गई सुरलोका॥
जाय बिभीषन को सुख दीन्हा।
सीता निरखि परमपद लीन्हा॥
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा।
अति आतुर जमकातर तोरा॥
अक्षय कुमार मारि संहारा।
लूम लपेटि लंक को जारा॥
लाह समान लंक जरि गई।
जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥
अब बिलंब केहि कारन स्वामी।
कृपा करहु उर अंतरयामी॥
जय जय लखन प्रान के दाता।
आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥
जै हनुमान जयति बल-सागर।
सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले।
बैरिहि मारु बज्र की कीले॥
ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा।
ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥
जय अंजनि कुमार बलवंता।
शंकरसुवन बीर हनुमंता॥
बदन कराल काल-कुल-घालक।
राम सहाय सदा प्रतिपालक॥
भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर।
अगिन बेताल काल मारी मर॥
इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की।
राखु नाथ मरजाद नाम की॥
सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै।
राम दूत धरु मारु धाइ कै॥
जय जय जय हनुमंत अगाधा।
दुख पावत जन केहि अपराधा॥
पूजा जप तप नेम अचारा।
नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥
बन उपबन मग गिरि गृह माहीं।
तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥
जनकसुता हरि दास कहावौ।
ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥
जै जै जै धुनि होत अकासा।
सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥
चरन पकरि, कर जोरि मनावौं।
यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥
उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई।
पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता।
ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥
ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल।
ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥
अपने जन को तुरत उबारौ।
सुमिरत होय आनंद हमारौ॥
यह बजरंग-बाण जेहि मारै।
ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥
पाठ करै बजरंग-बाण की।
हनुमत रक्षा करै प्रान की॥
यह बजरंग बाण जो जापैं।
तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥
धूप देय जो जपै हमेसा।
ताके तन नहिं रहै कलेसा॥
दोहा
उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।
बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥
– संत तुलसीदास
Download Bajrang Baan PDF in Hindi
Click Below the Download Now button to Download the Free Bajrang Baan PDF in Hindi.
श्री बजरंग बाण एक महत्वपूर्ण धार्मिक पाठ है जिसके कई लाभ माने जाते हैं।
बजरंग बाण पाठ के प्रमुख लाभ :
- मन से भय दूर होता है
- रोगों से मुक्ति मिलती है
- कुंडली के दोषों से छुटकारा मिलता है
- कार्यों में बाधाएं दूर होती हैं
- विवाह में आने वाली अड़चनें हल होती हैं
- दुश्मनों पर विजय प्राप्त होती है
विशेष परिस्थितियां
बजरंग बाण का पाठ केवल निम्न स्थितियों में करना चाहिए:
- गंभीर संकट के समय
- असाध्य रोग
- मृत्यु जैसी कठिन परिस्थितियां
- बड़ी मनोकामना की पूर्ति हेतु







